Целое предложение одним словом


जहाँ धरती और आकाश मिलते हुए दिखाई देते हैं – क्षितिज

ग्रहण करने योग्य — ग्राह्य

गीत गाने वाला/वाली — गायक/गायिका

गीत रचने वाला — गीतकार

हर पदार्थ को अपनी ओर आकृष्ट करने वाली शक्ति- गुरुत्वाकर्षण

गायों के रहने का स्थान — गौशाला जिसके हाथ में चक्र हो— चक्रपाणि

चार भुजाओं वाला — चतुर्भुज

लंबे समय तक जीने वाला — चिरंजीवी

जो चिरकाल से चला आया है— चिरंतन

जो बहुत समय तक ठहर सके — चिरस्थायी

चार पैरों वाला — चौपाया / चतुष्पद

एक स्थान से दूसरे स्थान पर चलने वाला — जंगम

पेट की अग्नि- जठराग्नि

बारात ठहरने का स्थान — जनवासा

जो जल बरसाता हो- जलद

जो जल से उत्पन्न हो- जलज

वह पहाड़ जिसके मुख से आग निकले – ज्वालामुखी

जल में रहने वाला जीव — जलचर

जनता द्वारा चलाया जाने वाला तंत्र- जनतंत्र

उम्र में बड़ा- ज्येष्ठ

जो चमत्कारी क्रियाओं का प्रदर्शन करता हो- जादूगर

जिसने आत्मा को जीत लिया हो— जितात्मा

जानने की इच्छा रखने वाला — जिज्ञासु

इन्द्रियों को वश में करने वाला- — जितेन्द्रिय

भूत, वर्तमान और भविष्य को जानने / देखने वाला- 1 — त्रिकालज्ञ/ त्रिकालदर्शी

गंगा, जमुना और सरस्वती नदी का संगम — त्रिवेणी

जिसके तीन आँखे हैं — त्रिनेत्र

वह स्थान जो दोनों भृकुटियों के बीच होता है— त्रिकुटी तीन महीने में एक बार — त्रैमासिक

जो धरती पर निवास करता हो— थलचर

पति और पत्नी का जोड़ा — दंपती दस वर्षों की समयावधि— दशक

Надеюсь информация в этой статье была для вас полезна.

Оставляйте комментарии, если остались вопросы.

Записывайтесь на курсы.

Успехов в изучении хинди

Преподаватель хинди Владимир Елисеев.

Пранам.

Целое предложение одним словом

Добавить комментарий

Пролистать наверх